{"_id":"620aaa306506bd5ca2272be5","slug":"firing-in-money-transaction-case-registered-bhadohi-news-vns638634556","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन में फायरिंग, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लेनदेन में फायरिंग, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई कोतवाली क्षेत्र के महदेपुर (कैयरमऊ) गांव में सोमवार को पैसे के लेनदेन में असलहे से फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
महदेपुर निवासी लवकुश ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही ऋषभ मिश्रा ने पांच हजार रुपये उधार लिया था। मांगने के लिए दोपहर में उनके घर गए और रुपयों की मांग करते हुए कहा कि उनके दादाजी की तबीयत खराब है, दवा करानी है। उन्होंने कहा ठीक है तुम चलो हम पैसा लेकर घर आते हैं। आरोप लगाया कि दोपहर घर पर जब पहुंचे तो एक बाइक पर ऋषभ मिश्रा, शिवम मिश्रा और रौनक मिश्रा पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करनेेे लगे। जब उनके परिवार के रामरक्षा ने विरोध किया तो आरोपियों ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग की। उसके बाद परिवार के लोग ईट पत्थर चलाने लगे। इससे तीनों लोग बाइक से भाग गए। इस बीच परिवार के लोगों ने रौनक मिश्रा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि असलहे से फायरिंग की गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। रौनक सहित दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।