फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Firecracker stalls will be set up at the Polytechnic grounds

Bhadohi News: पॉलिटेक्निक मैदान में लगेंगी पटाखे की दुकानें

Wed, 04 Nov 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Firecracker stalls will be set up at the Polytechnic grounds
बलिया। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिवाली के अवसर पर शहर से सटे पॉलिटेक्निक मैदान में पटाखे की दुकानें लगेंगी। इसके लिए कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि अभी तक 100 दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, छह तहसीलों में एसडीएम की तरफ लाइसेंस जारी किए जाएंगे। शहर के रामलीला मैदान में पहले दुकानें लगती थीं। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीएम ने सुरक्षा को देखते हुए पॉलीटेक्निक मैदान में अस्थायी दुकानें लगाने के लिए निर्देश जारी किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ किया है कि अस्थायी आतिशबाजी विक्रय दुकानों की संख्या किसी भी हालात में निर्धारित संख्या से अधिक नहीं होगी। दुकानों का आकार 25 वर्ग मीटर से ज्यादा नहीं होगा।
विज्ञापन

दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखी जाएगी। दुकानों की दिशा एक-दूसरे की ओर नहीं होगी। इसके साथ ही पटाखों की दुकानों के अलावा स्टॉल और प्रदर्शनी की दुकानें लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पटाखा बाजार में खरीदारों के वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी दुकानदारों बोरी में बालू, ड्रम में पानी अपने-अपने दुकानों के पास रखेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने बताया कि दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। सुरक्षा मानकों को पूरा ख्याल रखा जाएगा। पानी व प्रकाश की व्यवस्था नगर पालिका परिषद की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed