फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire in the kiosk, thousands of goods burnt

गुमटी में लगी आग, हजारों का सामान जला

Sun, 07 Mar 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Fire in the kiosk, thousands of goods burnt
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर बाजार में शनिवार की रात गुमटी में आग लग जाने से हजारों रुपये का का सामान जलकर राख हो गया। कौलापुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बाजार में नाश्ता की दुकान गुमटी में चलाकर जीविकोपार्जन करता है।
विज्ञापन

प्रतिदिन की तरह शाम को दुकान बंद कर घर चला आया। रात लगभग 11 बजे से उसे पता चला कि दुकान में आग लगी है। आनन-फानन में पहुंच कर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दुकान में रखे बेसन, ब्रेड, मिठाई, बर्तन, दोना-पत्ता आदि सामान जल गए। सूचना पर 112 नंबर पुलिस ने आकर ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। घटना से भयभीत आसपास के दुकानदार रामसहाय, रमाशंकर, जुगलकिशोर आदि ने बताया कि गोपीगंज और जंगीगंज के बीच कौलापुर प्रमुख बाजार है। राजमार्ग पर आवागमन करते समय दूरदराज के यात्री, वाहन चालक, तटवर्ती क्षेत्र के लोग पहुंच कर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं लेकिन एनएचएआई की ओर से आग बुझाने संबंधित कोई ऐसा संयंत्र नहीं लगवाया है कि पीड़ितों को त्वरित लाभ मिले। परियोजना निदेशक एनएचएआई एके राय ने कहा कि 1033 हेल्प लाइन नंबर की मदद लेने पर आग से राहत पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed