फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire broke out in the field, two bighas of crop reduced to ashes

Bhadohi News: खेत में लगी आग, दो बीघा फसल राख

Tue, 02 Apr 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the field, two bighas of crop reduced to ashes
सरोई। राजपुरा चौकी के अंतर्गत हरियाव गांव में मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में आग लग गई। आग लगने से दो बीघा फसल जलकर राख हो गया। आग लगने के तुरंत बाद सूचना दिए जाने के बाद भी अग्निशमन की टीम आग बुझाये जाने के बाद मौके पर पहुंची। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश देखा गया। जानकारी के अनुसार हरियाव निवासी किसान अछैबर नाथ दुबे का गांव में ही खेत है। खेत के पास न तो कोई आबादी है और न ही कोई बिजली का तार उधर से गुजरा है। मंगलवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे उनके खेत में अबूझ हाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतना विकराल हो गया कि पूरे खेत में फैल गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी और निजी संसाधनों से आग को बुझाने में जुट गए। अग्निशमन की टीम आग बुझने के बाद पहुंची। स्थानीय लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक दो बीघा खड़ी फसल राख हो गई। गनीमत रहा कि आग बगल के खेतों में नहीं पहुंची। नहीं तो कई किसानों की फसल राख हो सकती थी। सूचना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र कुमार चौरसिया मौके पर पहुंच कर नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed