{"_id":"67bcbbef4d62e8ea5707eb98","slug":"fire-broke-out-in-four-madhas-due-to-short-circuit-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122803-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शार्ट सर्किट से चार मड़हे में लगी आग, 15 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शार्ट सर्किट से चार मड़हे में लगी आग, 15 लाख का नुकसान
विज्ञापन
वहिदानगर। कोईरौना थाना क्षेत्र के रजमला गांव में रविवार की देर रात चार मड़हों में आग लग गई। आग से मड़हे में रखे गृहस्थी के सामान के साथ पास में खड़ी बोलेरो और बाइक भी जल गई। पीड़ित के अनुसार शार्ट सर्किट से आग लगी है। जिसमें 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। कोईरौना के रजमला निवासी फूलचंद यादव पूरे परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। उनके घर के सामने ही उन्होंने चार मड़हे भी बनाए हैं। जहां गृहस्थी और खेती बारी के सामान रखे रहते हैं। उसी के पास बाइक, साइकिल व बोलेरो भी खड़ा रहते हैं।
मड़हे में प्रकाश की व्यवस्था रहे। इसके लिए वहां बिजली कनेक्शन भी ले जाया गया है। रविवार की शाम सभी लोग खाना-पीना खाकर सो गए। बताया जा रहा है कि इस बीच रात के समय शाॅर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से मड़हे में आग लग गई।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक चार मड़हे, एक बोलेरो, एक बाइक, साइकिल समेत खटिया, बिस्तर, बर्तन, अनाज जल गए।
विज्ञापन
वहीं बच्चा जनने के करीब रही भैंस दम घुटने से मर गई। एक गो वंश भी झुलस गई है। उसका उपचार चल रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार ने स्थलीय रिपोर्ट सदर तहसील प्रशासन को भेज दी है।