{"_id":"6648e88077af688e510d6860","slug":"fire-breaks-out-tractor-parts-shop-loss-worth-lakhs-in-bhadohi-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; सामान जलकर खाक
Sat, 18 May 2024 11:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 11:12 PM IST
सार
Bhadohi News: जेसीबी की मदद से दुकान का शटर तोड़ने के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का ऑटो पार्ट जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटे दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर स्थित पीलर संख्या 38 के ठीक सामने स्थित ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने जेसीबी की मदद से दुकान का शटर तोड़ने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आंग से दुकानदार का लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के अमवा निवासी भगवान दास यादव की ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान गोपीगंज में आजाद नगर स्थित पीलर संख्या 38 के ठीक सामने स्थित है। दुकानदार शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर कर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में करीब नौ बजे के लगभग स्थानीय पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दिया प्रतिश्ठान में आग लग गई है। सूचना पर पहुंचे पर स्थानीय लोगों के सहयोग से पड़ोसियों का समरसेबल चलवाकर आग को काबू करने का प्रयास किया। लगभग एक घण्टे बाद दमकल कर्मी और पुलिस भी पहुंची।