फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR registered against 10 people, including a father, son, and grandson, for tampering with land documents.

Bhadohi News: जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी, पिता-पुत्र और पौत्र समेत 10 पर प्राथमिकी

Sat, 24 Oct 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 10 people, including a father, son, and grandson, for tampering with land documents.
कोतवाली क्षेत्र में जमीन के पुराने दस्तावेजों में हेराफेरी और जालसाजी के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि करीब सात दशक पुराने दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन के अभिलेखों में नाम दर्ज कराए गए। करीब दो माह के भीतर आरोपियों के खिलाफ यह दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है। घनश्याम कोल्ड स्टोरेज निवासी जटाशंकर दूबे ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि वह सेवाश्रम इंटर कॉलेज की कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने राजा बनारस के नाम पर फर्जी पट्टा दर्शाकर कॉलेज से जुड़ी जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी की। आरोप है कि राजस्व विभाग को गुमराह कर प्रमिला देवी के ससुर का नाम अभिलेखों में दर्ज कराया गया। इसके बाद कई अन्य लोगों के नाम भी जमीन के दस्तावेजों में दर्ज कराए गए।
विज्ञापन

मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने बंशीधर उपाध्याय और उनके बेटे हरिप्रकाश उपाध्याय, कैलाश नाथ दूबे और उनके बेटे परमात्मा दूबे व पौत्र अचल दूबे, प्रमिला पासी, अरविंद शुक्ला, अनिल मिश्रा और योगेश दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि बंशीधर उपाध्याय समेत सात लोगों के खिलाफ करीब दो माह पहले भी जालसाजी और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed