फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR against 36 people including 16 named in case of assault

Bhadohi News: मारपीट के मामले में 16 नामजद समेत 36 पर प्राथमिकी

Mon, 15 Dec 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
FIR against 36 people including 16 named in case of assault
औराई। कोतवाली क्षेत्र के उगापुर बाजार में शुक्रवार की रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। शुक्रवार को दो समुदायों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें छह लोग गंभीर से रूप से घायल हो गए। उगापुर निवासी अकबाल का बेटा सनी अहमद उर्फ राजा शुक्रवार की रात नौ बजे करिया की दुकान पर मोमबत्ती लेने गया। मोमबत्ती महंगी देने पर उसने पैसे की मांग की। आरोप है कि दुकानदार करिया गाली देने लगा। राजा ने जब गाली देने से मना किया तो वहीं दुकान पर मौजूद कई लोगों ने राजा से मारपीट कर ली। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने अकबाल अहमद की शिकायत पर पप्पू गूप्ता, पिंटू गुप्ता, संतोष गुप्ता, दीपक गुप्ता, नीरज गुप्ता, सोहन गुप्ता, कल्लू गुप्ता, रागनी गुप्ता, पहपट गुप्ता समेत 20 अज्ञात पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं दूसरे पक्ष से दीपक गुप्ता की शिकायत पर अकबाल, इस्लाम हवाइगड, शाकील, समीर उर्फ नन्हक, सेराज, सनी व समीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में 36 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed