फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Final notice for closure of illegal hospitals

अवैध अस्पतालों को बंद करने की अंतिम नोटिस

Fri, 09 Jul 2021 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Final notice for closure of illegal hospitals
ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने जिले में अवैध ढंग से संचालित तीन अस्पतालों को नोटिस भेजकर बंद करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दिया कि बंद न होने पर विधिक कार्रवाई होगी। जीयनपुर गांव निवासी विंध्यवासिनी उपाध्याय ने आईजीआरएस पोर्टल पर सुंदरपुर के डा. रामधनी मौर्य, मतेथू त्रिमुहानी के डा. बंगाली और गणेशरायपुर में डा. बंगाली के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि बिना पंजीकरण के तीनों संचालित हैं। सीएचसी प्रभारी गोपीगंज आशुतोष पांडेय की जांच में अस्पताल बिना पंजीकरण के चलते मिले। तीनों अवैध अस्पतालों को बंद करने की नोटिस दी गई,लेकिन वे संचालित कर रहे हैं। विंध्यवासिनी उपाध्याय ने दुबारा शिकायत की। जिसको संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने तीनों को अंतिम नोटिस देकर अस्पताल बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed