फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Filthy water flowing onto the road due to drain overflow.

Bhadohi News: नाली ओवरफ्लो होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Mon, 31 Aug 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Filthy water flowing onto the road due to drain overflow.
सदर मोहाल में नाली ओवरफ्लो होने से सड़क पर बह रहा दू​षित पानी। संवाद
गोपीगंज। नगर के पश्चिम मोहाल स्थित लॉन के सामने नाली ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है। यहां से रोजाना 200 से 250 लोग गुजरते हैं। गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के बीच लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसके अलावा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया सहित विभिन्न बीमारियां होने का डर लोगों को सताने लगा है। इधर नगर पालिका प्रशासन समस्या की तरफ ध्यान देने के बजाय इसकी अनदेखी कर रहा है। जबकि लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासी श्रीकांत जायसवाल, संतोष मोदनवाल (पूर्व सभासद), रामजी मौर्या, अवधेश कुमार अग्रहरी, अन्नु मोदनवाल, मिथिलेश अग्रहरी, गुड्डू बरनवाल एवं जटाशंकर मोदनवाल आदि ने पालिका प्रशासन को चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed