{"_id":"6232221e4644ba465520fcc2","slug":"fighting-in-enmity-case-against-seven-bhadohi-news-vns6436261200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में हुई मारपीट, सात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में हुई मारपीट, सात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में प्रशांत पाठक, राहुल सरोज और मो.इश्तियाक घायल हो गए।
औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी कमलेश कुमार शुक्ला ने तहरीर देकर बताया है कि पांच बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। आरोप लगाया है कि पुत्री के जन्मदिन पर उसी जमीन में निर्माण शुरू कराने की योजना बना रहे थे, इसी बीच गांव के लगभग पांच-छह लोग एकजुट होकर घर आ गए और रिश्तेदार प्रशांत पाठक, वाहन चालक राहुल सरोज को मारपीट कर घायल कर दिया। जाते समय धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करोगे तो देख लेंगे। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर, कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव निवासी मो.इश्तियाक (24) ने बताया कि वह सूफीनगर-जंगीगंज हाल्ट मार्ग पर जनरल स्टोर की दुकान चलाकर जीवन-यापन करते हैं। दुकान दोपहर में बंद कर घर जा रहे थे, उसी दौरान एक बस्ती के कई लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पिता लालमुहम्मद ने एसपी, एएसपी, सीओ सदर को प्रार्थनापत्र भेजकर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना चित्रकुट पुरी ने बताया इस मामले की जांच चौकी प्रभारी कोइरौना बाजार से कराई जा रही है।