फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight between advocates and accountants

Bhadohi News: अधिवक्ताओं और लेखपालों में मारपीट

Sun, 19 Mar 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fight between advocates and accountants
औराई। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस खत्म होने पर शनिवार को अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच पैरवी को लेकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को आना पड़ा। इससे तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। उप जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। अधिवक्ताओं ने बार संघ को प्रार्थना पत्र दिया और आरोपियों पर केस दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। औराई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस खत्म होने के बाद प्रयागराज हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे दो अधिवक्ताओं और औराई के कुछ लेखपालों के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता धीरज कुमार पांडेय ने बताया कि वह अपने एक मुवक्किल की पैरवी के लिए औराई तहसील आए हुए थे। जहां उनके साथ हाईकोर्ट में ही अधिवक्ता मुकेश मिश्रा भी मौजूद थे। बताया कि उनके एक मुवक्किल का ट्रैक्टर बकाये में तहसील पर खींच कर लाया गया। 35 हजार लेने के बाद भी बार-बार दौड़ाया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को वह औराई तहसील अपने मुवक्किल का पैसा मांगने के लिए पहुंचे। इतने में एक अधिकारी ने राजस्व कर्मियों को मारने पीटने के लिए उकसाया। इसके बाद मामला बढ़ गया। अधिवक्ता ने औराई तहसील बार संघ को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। उधर, अधिवक्ताओं के अलावा लेखपाल संघ भी घटना को लेकर लामबंद हो गया है। एसडीएम लालबाबू दूबे ने कहा कि अधिवक्ता और लेखपालों में विवाद हुआ था। समझा-बुझाकर शांत कराया गया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed