फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi carpet fair expected to generate turnover of Rs 240 crore amid US tariffs

कालीन मेला: खरीदार कम, फिर भी 240 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, चार दिनों में 400 खरीदारों ने लिया हिस्सा

Wed, 15 Oct 2025 01:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 15 Oct 2025 01:00 PM IST
सार

अमेरिकी टैरिफ के चलते चिंतित भदोही के कालीन व्यापारियों को कालीन मेले के बाद एक उम्मीद जगी है। मेले में चार दिनों में 400 खरीदार और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इससे 240 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Bhadohi carpet fair expected to generate turnover of Rs 240 crore amid US tariffs
गलीचे पैकअप करते कालीन कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेरिकी टैरिफ के साए में जिले में आयोजित 49वां अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। कार्पेट एक्स्पो मार्ट में आयोजित चार दिवसीय कालीन मेले में लगभग 400 खरीदार और उनके प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

विज्ञापन


कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने चार दिनों में कुल 240 करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद जताई। इस बार मेले में बीते साल की अपेक्षा लगभग 100 स्टॉल कम लगे थे। वहीं खरीदार और उनके प्रतिनिधियों की संख्या में भी लगभग 100 की कमी आई। अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला इस बार कई मायनों में खास रहा। 
विज्ञापन


अमेरिकी टैरिफ के संकट के बीच आयोजित मेले की सफलता को लेकर संशय बना हुआ था। इसके कारण दुकानों और खरीदारों की संख्या में अप्रत्याशित कमी आई। गत 11 अक्तूबर को सीएम ने मेले का उद्घाटन किया था। जहां उन्होंने अमेरिकी संकट की चुनौतियों के समाधान की बात कही थी। इसमें 40 अमेरिकी खरीदार आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: बीएचयू में शव देख मची सनसनी, दौड़े सुरक्षाकर्मी; वीडियो बनाने लगे छात्र; जांच में निकला कूड़ा

इसके अलावा पंजीकरण कराने वाले 67 देशों में से 62 देशों के खरीदार और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चेयरमैन कुलदीप राज वाटल के अनुसार चार दिनों तक चले मेले में पंजीकरण कराने वाले खरीदारों और उनके प्रतिनिधियों में से 400 ने एक्सपो विजिट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed