{"_id":"58e945384f1c1b4c3e5ba361","slug":"female-death-due-to-being-trapped-in-the-sweater-of-thraser","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर के साफ्टीन में फंस जाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेसर के साफ्टीन में फंस जाने से महिला की मौत
bhadohi hindi news
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के उपरौठ गांव में शनिवार को गेेहूं की मड़ाई के समय थ्रेसर में फंसने से गंभीर रूप से घायल विवाहिता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। विवाहिता पति के साथ थ्रेसर लगवाने में सहयोग कर रही थी। इस दौरान उसके पल्लू और बाल साफ्टीन में फंस गए।
उपरौठ गांव निवासी शेषधर बिंद शनिवार को ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी चांदनी बिंद (28) सहयोग कर रही थी। बताते हैं कि चांदनी थ्रेसर के नीचे गिरे गेहूं के डंठलों को बीन रही थी। इसी बीच उसकी साड़ी का पल्लू और सिर के बाल साफ्टीन में फंस गए। इससे वह साफ्टीन में फंसकर कई चक्कर खा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक टैक्टर चालक ट्रैक्टर बंद करता, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
चांदनी के सिर समेत पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान मौके पर जुटे लोग घायल विवाहिता को लेकर सीएचसी औराई पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
महिला का पति शेषधर ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करता है। उसको एक पुत्र और पुत्रियां हैं। उसकी मौत से बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।