फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Feeling boosted after receiving medal from the President

Bhadohi News: राष्ट्रपति से पदक पाकर बुलंद हुए हौसले

Tue, 12 Dec 2023 12:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Feeling boosted after receiving medal from the President
ज्ञानपुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 29 विद्यार्थियों को उपाधि मिली। राष्ट्रपति के हाथों पदक पाकर उनके हौसले बुलंद हुए। इतनी संख्या में होनहारों को सम्मान मिलने से कॉलेज प्रशासन भी गदगद है।
विज्ञापन

संस्कृत विषय में विश्वविद्यालय पहले स्थान पर रहीं काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ट्विंकल पाठक और चित्रकला की सरिता को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने स्वर्ण पदक दिया। कुलपति प्रो आनंद त्यागी ने मेरिट सूची में शीर्ष दस 27 अन्य विद्यार्थियों को पदक दिए। पदक पाकर मेधावी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में स्थित महाविद्यालय की बेटियों ने जो उपलब्धि हासिल किया है उससे कॉलेज प्रशासन गदगद है। महाविद्यालय की टाप टेन सूची में छात्राओं का ही दबदबा रहा। महाविद्यालय के मीडिया संयोजक डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं के अतिरिक्त सम्मान पत्र प्राप्त करने वाली अन्य छात्राओं में मीनाक्षी, वास्तवी, सृष्टि शुक्ला, ममता आर्य, रंजना, नैन्सी केसरवानी, सोनी जायसवाल, निधि शर्मा, शिवानी सिंह, अरशिया बानो, पुष्पा सरोज, नीतू यादव, मीरा विश्वकर्मा, सोनाली, नेहा, दर्शना यादव, श्रेया गुप्ता, पूजा सिंह, ऐश्वर्या पाण्डेय, ऑचल मौर्या, आकांक्षा मिश्र, मीनू दूबे, आयुषी मौर्य, शिवानी श्रीवास्तव,श्वेता मौर्य, सादिया खान के साथ ही छात्र दीपक गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed