फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fault in boom of western gate, people were troubled for half an hour

Bhadohi News: पश्चिमी फाटक के बूम में खराबी, आधे घंटे परेशान रहे लोग

Tue, 09 Jun 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fault in boom of western gate, people were troubled for half an hour
सुरियावां स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक का बूम ठीक करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : योगेश कुशवाहा
सुरियावां। वाराणसी-जंघई रेलखंड पर सुरियावां रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर लगा बूम सोमवार की सुबह खराब हो गया। जिससे करीब आधे घंटे तक पाइप लगाकर ट्रेनों का परिचालन किया जाता रहा। लोगों ने आरोप लगाया कि सुरियावां स्टेशन के पास का यह बूम अक्सर खराब रहता है। वाराणसी-जंघई रेलखंड पर सुरियावां नगर के पश्चिमी फाटक का बूम अक्सर खराब रहता है। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बूम में खराब हो गई। जिससे बूम ट्रेन निकलने के बाद उठा रही नहीं। इस बीच फाटक के दोनों तरफ करीब 500 से अधिक लोग फंस गए।
विज्ञापन

मौजूद फाटक कर्मियों ने किसी तरह लोहे की पाइप के सहारे ट्रेनों का परिचालन कराया। इस बीच रेलवे की तकनीकी टीम ने किसी तरह से बूम को ठीक किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय शेषधर गुप्ता, सुशील उमर वैश्य, जतन गुप्ता आदि ने बताया कि यह बूम अक्सर खराब रहता है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। बताया कि यह नगर पंचायत की ओर से लगाया गया है। इस बीच किसी तरह लोग फाटक के आर-पार जाते रहे। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उसे जल्द ही बदलवा दिया जाएगा। जिससे परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed