फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Father-in-law and son-in-law die in collision with Scorpio

Bhadohi News: स्कॉर्पियो की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत

Mon, 14 Oct 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law and son-in-law die in collision with Scorpio
कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर के पास हाईवे पर शनिवार की दोपहर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद फारूक (52) और उनके दामाद नूर आलम (40) अली नगर गोपीगंज के रूप में हुई। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोपीगंज के अली नगर निवासी मोहम्मद फारूक अपने दामाद नूर आलम के साथ फल के व्यापार के सिलसिले में जंगीगंज जा रहे थे। घटना के समय दोनों बाइक पर सवार थे। जैसे ही वे किशुनदेवपुर के पास पहुंचे उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। मोहम्मद फारूक के परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं, जबकि नूर आलम का एक वर्ष का एक मात्र पुत्र है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed