फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Father dies due to electrocution while removing wire, son scorched

तार हटाते समय करंट लगने से पिता की मौत, पुत्र झुलसा

Thu, 28 Jul 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Father dies due to electrocution while removing wire, son scorched
औराई। थाना क्षेत्र के बाबूसराय में मंगलवार की रात करंट लगने से गांव निवासी किसान की मौत हो गई वहीं पुत्र झुलस गया। पुलिस ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के सामने ही पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती झुलसे पुत्र की हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया।
विज्ञापन

बाबूसराय वाराणसी-भदोही जिले का सीमावर्ती गांव है। ठटरा-वाराणसी पॉवर हाउस से गांव को विद्युत आपूर्ति होती है। रात लगभग एक बजे एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया था और इससे चिंगारी भी निकल रही थी। घर पास होने के कारण गांव निवासी पारस पटेल (55) बांस से तार को हटाने लगे। इस दौरान तार स्प्रिंग की तरह घूमकर पारस पटेल से लिपट गया। उनको तड़पता देख पुत्र शिवशंकर पटेल (22) उनको बचाने के लिए आया। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। बगल में बंधी एक भैंस भी खूंटा उखाड़ कर वहीं पहुंचने से करंट लगने के कारण मर गई। पारस पटेल एक निजी कंपनी में काम करने के बाद घर की खेतीबारी संभालते थे। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने कहा कि जानकारी पर विद्युत कर्मचारियों के साथ पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने लिया जायजा, होगी जांच
औराई। बाबूसराय गांव में टूट कर गिरे करंट से मौत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी काफी देर से पहुंचे। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। अधिशासी अभियंता सदर नेमीचंद्र ने बताया कि विभागीय व्यस्तता के कारण अधिकारी नहीं पहुंच सके थे। लाइनमैन ने पहुंच कर आपूर्ति बंद कराते हुए बचाव कार्य शुरू करा दिया। घटना का कारण पूछने पर बताया कि कटियामारी के चलते एलटी तार टूट कर गिरा है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए विभाग प्रयासरत है। उधर, बुधवार को दोपहर बाद एसडीएम ईश्वर शरण सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed