फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Father and son, who went into the well after the tubewell failed to produce water, fell unconscious due to gas.

Bhadohi News: ट्यूबवेल में पानी न आने पर कुएं में उतरे पिता-पुत्र गैस से हुए अचेत

Mon, 07 Sep 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Father and son, who went into the well after the tubewell failed to produce water, fell unconscious due to gas.
कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर गांव में रविवार को कुएं में गैस से पिता को बचाने उतरा बेटा भी अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस और डायल-112 की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि घाटमपुर गांव निवासी शिव कुमार विश्वकर्मा (52) ट्यूबवेल में पानी न आने की समस्या देखने के लिए कुएं में उतरे थे। कुआं काफी समय से ढका हुआ था, जिससे उसके अंदर गैस बन गई थी। गैस के असर से शिव कुमार की तबीयत बिगड़ गई और वे कुएं में बेहोश हो गए। पिता को बेहोश देखकर उनका बेटा कैलाश विश्वकर्मा (30) भी कुएं में उतर गया। कुछ देर बाद गैस के असर से उसे भी बेचैनी होने लगी। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीआरवी, फायर सर्विस और गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाकर दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। शिव कुमार के सिर में हल्की चोट लगी थी, इसलिए उन्हें एंबुलेंस से महाराजा चेत सिंह अस्पताल, ज्ञानपुर भेजा गया। दोनों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed