फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers were a true friend of Mr. Chowdhury

किसानों के सच्चे हितैषी थे चौधरी साहब

Wed, 24 Dec 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Wed, 24 Dec 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers were a true friend of Mr. Chowdhury
ज्ञानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को सपा और रालोद के कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी आयोजित की। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



अभोली के बसवापुर चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर सपा नेताओं ने माल्यार्पण किया। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे।
विज्ञापन


 उन्होंने किसानों के हित के लिए कई कार्य किए। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश का विकास हो सकता है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ओम प्रकाश यादव, शोभनाथ यादव, रमापति यादव, रामधनी यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऊंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के बसवापुर में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई।

अशोक कुमार बिंद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। इस मौके पर रतन चंद्र बिंद, लालचंद्र यादव, लल्लन यादव मौजूद थे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल की ओर से मंगलवार को प्रयागदासपुर गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 इसमें पूर्व पीएम के किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि किसानों की आवाज वह हकीकत में उठाते थे अब सिर्फ चुनावों के समय किसानों की आवाज सीमित है।


महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह पटेल ने कहा कि चौधरी जी जो कर गए वह मील का पत्थर है। इस मौके पर ओम प्रकाश पांडेय, राजकुमार मौर्य, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, उमेश कुमार, शशिकला सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed