{"_id":"624f3568fd313e4338133473","slug":"farmers-strike-ends-on-sdm-s-assurance-bhadohi-news-vns647164798","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से अभोली ब्लॉक के सदलुबीर बाजार में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय के आश्वासन पर समाप्त हो गया। उप जिलाधिकारी ने धरने पर बैठे किसानों को मिठाई खिलाकर धरना समाप्त कराया। पर बैठे किसानों पर बैठे थे।
एसडीएम का कहना था कि किसानों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। इससे पहले शेषनाथ यादव ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि इससे पहले जब किसान धरने पर बैठे थे, उस दौरान भी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब भी जस की तस बनी हुई हैं। उधर, एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त होने के बाद भदोही तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि जहां भी जल निकासी के मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, उसका सीमांकन कराकर खंड विकास अधिकारी को रिपोर्ट सौंपें। खंड विकास अधिकारी अभोली सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र में पड़ने वाले सभी गांवों जल निकासी की व्यवस्था के लिए काम शुरू करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं की कटाई और मड़ाई के चलते मजदूर कम मिल रहे हैं। इस मौके पर सालिक राम यादव, अशोक यादव, राम मूरत यादव, गुड्डू बाबा, सुभाष चंद्र पांडे, राम बाबू बिंद, त्रिलोकी नाथ बिंद, राकेश कुमार बिंद, राजा राम बिंद, कंपोटर बिंद, जिलेदार यादव, बेचन प्रजापति, घनश्याम सरोज, लगन धारी आदि मौजूद रहे।