फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers staged a sit-in for not getting compensation

मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने दिया धरना

Mon, 08 Nov 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in for not getting compensation
ज्ञानपुर। मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने सोमवार को सदलुवीर बाजार में धरना दिया। बाद में जिला मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि धान की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक गौरा, हरिकरनपुर, गंगारामपुर, सेमरा, नवधन, समधा, कुरमैचा, दरवांसी, रामकिशुनपुर बसहीं आदि गांवों में बारिश का पानी नहीं निकाला जा सका है। इससे किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। अभी तक किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति भी नहीं की गई। बुआई-जुताई के समय खाद-बीज का संकट, सिंचाई के समय बिजली कटौती, डीजल के दाम बढ़ाने, डीएपी-यूरिया की कालाबाजारी को महत्व मिलने से किसान टूट चुके हैं। नहर, माइनर, राजवाहा की सफाई न होने से जलजमाव की समस्या पूरे साल झेलनी पड़ रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सालिकराम यादव, श्यामधर यादव, चेतनारायण, रामबाबू बिंद समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। उधर, डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर नहर विभाग के जेई आशुतोष कुमार ने जलजमाव वाले गांवों का निरीक्षण देर शाम तक रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed