{"_id":"6aea37ed47e4456cd30b3969","slug":"farmers-should-not-face-any-difficulties-at-paddy-procurement-centers-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150943-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: धान क्रय केंद्रों पर किसानों को न होने पाए कोई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: धान क्रय केंद्रों पर किसानों को न होने पाए कोई दिक्कत
विज्ञापन
धान खरीद की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने शासन की नीतियों, निर्धारित प्रक्रियाओं, किसानों के पंजीकरण, भुगतान व्यवस्था और क्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बताया कि धान खरीद के लिए कुल 36 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 17 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। शासन ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
उन्होंने बताया कि किसान मोबाइल, किसान मित्र ऐप अथवा साइबर कैफे के माध्यम से खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। धान खरीद का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड एवं एनपीसीआई मैप्ड बैंक खातों में सीधे किया जाएगा। इससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी।
विज्ञापन
कार्यशाला में फार्मर आईडी के आधार पर धान खरीद की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी उपलब्ध है, उन्हें धान बेचने के लिए विभागीय पोर्टल पर अलग से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उन्हें खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि अब तक 435 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 220 किसानों का स्वत: सत्यापन पूरा हो चुका है। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार, जिला कृषि अधिकारी ईरम, एआर सहकारिता राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।