फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers should get the farm numbers linked to the ID, contact the accountant and agriculture department: Dr. Ashwani

खेतों के नंबर आईडी से जुड़वा लें किसान, लेखपाल और कृषि विभाग से करें संपर्क : डॉ. अश्वनी

Thu, 20 Jun 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get the farm numbers linked to the ID, contact the accountant and agriculture department: Dr. Ashwani
ज्ञानपुर। कृषि भवन धराव के सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं के साथ-साथ किसानों को विभागीय जानकारी देने के लिए भी किसान दिवस आयोजित होता है। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि जनपद के सभी किसानों का अब एक आईडी नंबर होगा। इसके लिए किसान अपने लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर अपने खेतों का नंबर जोड़वा लें। इससे उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। कृषि यंत्रीकरण के बारे में बताया कि सोलन यंत्र का टोकन जनरेट किया जा रहा है। ओंकार नाथ राय ने बताया कि धान की नर्सरी डालने का समय चल रहा है। किसान धान की अच्छी नर्सरी डालें। सहायक अभियंता नलकूप सुरेश कुमार ने बताया कि कुछ नलकूपों को छोड़कर सभी नलकूप चल रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि खरीफ की सब्जी का बीज लेने के लिए किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसान मल्लूराम बिंद और सुनील मौर्य ने किसानों की समस्या बतायी। जिसके निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। मौके पर रामइकबाल तिवारी, अशोक यादव समेत अन्य किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed