फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers protest against industrial corridor

Bhadohi News: औद्योगिक गलियारे के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against industrial corridor
कलेक्ट्रेट पर औद्योगिक गलियारे का विरोध करते ग्रामीण एवं किसान। संवाद
अभोली ब्लॉक के सात गांव के छोटे किसानों और ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर औद्योगिक गलियारे के नाम पर जमीन लिए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि उनके पास पहले से ही बहुत कम जमीन है। इसी पर खेती करके परिवार का गुजारा होता है। जमीन लिए जाने से उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो जाएगा। राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर परियोजना को रद्द करने की मांग की। अभोली के कनकपुर, दानुपुर पश्चिम पट्टी, दानुपुर पूरब पट्टी, गोविंदपुर, दसवतपुर, अमिलहरा और वीरभद्र पट्टी के ग्रामीण मंगलवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे।

ग्रामीणों ने प्रशासन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार से योजना पर पुनर्विचार करने और उनकी जमीन नहीं लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाना चाहिए। इस मौके पर श्यामधर, अशर्फी, सुरेश कुमार, मोनू कुमार बिंद, राकेश कुमार, महाजनी, पूजा बिंद, राजकुमार, रमती देवी, बुढ़वा देवी, फूलवती देवी, राजकली, सुंदर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed