{"_id":"67801b2d75fe3cc2290d4c84","slug":"farmers-fields-dug-at-night-crops-ruined-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121057-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रात में किसानों के खेत खोदे, फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रात में किसानों के खेत खोदे, फसल बर्बाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के भुड़की गांव में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने 14 किसानों के खेत रात के अंधेरे में खोद दिए। सड़क चौड़ीकरण को लेकर अभियंत्रण किसानों को बिना सूचना दिए ही खेत की खोदाई कर दी। जिससे एक तरफ किसानों की फसल बर्बाद हुई। वहीं दूसरी तरफ उनके खेत में बोआई इत्यादि के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई। किसानों ने इसे लेकर विरोध जताया।
जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 11 सड़कों की चौड़ीकरण के लिए 87 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सड़कों को 3.75 से 5.50 मीटर तक चौड़ी किया जाना है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से बनाई जा रही इन सड़कों के दोनों तरफ करीब एक-एक मीटर का दायरा बढ़ रहा है। जिससे किसानों की जमीन प्रभावित हो रही है।
जिले में ज्ञानपुर विधानसभा में पुरानी बाजार से बलियापुर तक करीब आठ करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। इस बीच भुड़की, भिदिउरा आदि गांवों में किसान मुआवजे की मांग को लेकर अडे हुए हैं।
विज्ञापन
इधर बुधवार को रात के अंधेरे में कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने करीब 14 किसानों के खेतों में गड्ढा खोद दिया। मन बढ़ ठेकेदारों ने सड़क के दाईं तरफ करीब चार मीटर तक चौड़ा और चार से पांच फुट गहरा गड्ढा खोद दिया। सड़क के किनारे करीब डेढ़ किलोमीटर तक खोदे गए गड्ढे से कुल 14 किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कुछ किसानों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन किसानों ने बताया कि ठेकेदार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।
किसान जफर, विजय शंकर प्रजापति, अजय कुमार, ताराकांत, अमर कुमार, सतीश, धनजीरा, पुष्पा देवी, सरिता देवी, राकेश ने बताया कि हम लोग मेहनत करके फसल उगाया था। अब बिना किसी सूचना के इसे रौंद दिया गया।
खेतों की सिंचाई का संकट भी खड़ा हो गया। सिंचाई के लिए अगर खेत में पानी डालेंगे तो वह बहकर गड्ढे में चला जाएगा।