फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers demonstration in bhadohi

एनएचएआई के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Jan 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstration in bhadohi
महाराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर औराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों, नगर और काश्तकारीयुक्त जमीनों को अधिग्रहण कर सिक्सलेन का निर्माण तो कराया जा रहा है, लेकिन किसानों, भू-स्वामियों, मकान-दुकानदारों को उचित मुआवजा न मिलने से ग्रामीण नाराज हो गए। एनएचएआई के खिलाफ लोगों ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम औराई चंद्रशेखर ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और हिदायत दी कि सिक्सलेन निर्माण में किसी तरह के व्यवधान पर कार्रवाई की जाएगी। उधर विरोध जताने वालों का आरोप रहा कि जब सरकार की ओर से अधिग्रहीत की जा चुकी जमीनों की दर 14 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित है तो 1500 रुपये वर्ग मीटर की दर से क्यों मुआवजा दिया जा रहा है। इसमें सुधार न किया गया तो प्रभावित लोग जिलाधिकारी का घेराव करने को बाध्य होंगे। तिउरी गांव से लेकर महाराजगंज-हुसैनीपुर तक किसानों की जमीन ली गई है तो औराई चौराहा, माधोसिंह बाजार, घोसिया तिराहा आदि स्थानों पर लोगों के मकान, दुकान तक अधिग्रहीत कर गिरा दिया गया, जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जब तक सही ढंग से प्राधिकरण जमीनों की भरपाई नहीं करेगा विरोध चलता रहेगा। एसडीएम के साथ पहुंचे प्राधिकरण और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि मुआवजे का जो दर शासन स्तर से मिला है, वही दिया जा रहा है। अधिग्रहण में आए किसानों सहित मकान स्वामियों, दुकानदारों को प्रक्रिया पूरा कराकर सीधे उनके खाते में धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed