{"_id":"63dbf7fa0d47ad7925774d2b","slug":"farmers-cannot-tolerate-blank-assurances-bhadohi-news-vns696741891-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: किसानों को कोरे आश्वासन बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: किसानों को कोरे आश्वासन बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के किसानों ने बृहस्पतिवार को सदलूबीर बाजार-हरिकरनपुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। किसानों ने छह सूत्रीय मांगों लेकर अपनी आवाज बुलंद किया। मंडल अध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन अशोक कुमार यादव ने कहा कि इस बार किसान आरपार का संघर्ष करने को तैयार है। इसमें अधिकारियों की जोर जबरदस्ती नहीं चल पाएगी।
भदोही तहसील अध्यक्ष/ किसान बिंदू देवी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किसान खेती-बारी नहीं कर पा रहे हैं। इसका कारण यह है कि प्रत्येक वर्ष कृषि, भूमि संरक्षण, बंधी प्रखंड विभाग लाखों रुपये का वारान्यारा कर मात्र औपचारिकता निभाते हैं। जिसका परिणाम है कि न तो जलनिकास रास्ते अतिक्रमण मुक्त हो सके हैं न विलुप्त रास्तों का पुनर्निर्माण कराने की कार्य योजना को लक्ष्य मिलता है। कई वर्ष से दर्जनों किसानों को प्राकृतिक क्षतिपूर्ति भी नहीं मिल सकी है। जिले में खाद-बीज का संकट लगातार बना हुआ है।
किसानों ने बनपुरवा, घाटमपुर, उदीपुर, बौरीबोझ, आनंदडीह, टेमा, गौरा, मसुधी, हरि करनुपर, गंगारामपुर, सरायहोला, सरायभावसिंह गांवों में अधूरे जलनिकास कार्यों को पूरा कराने, बीते आश्वासनों को पूरा करने, ग्राम पंचायत सेमरा की बैठक में भ्रष्टाचार रोकने, जिले में सरकारी-निजी खाद-बीज की दुकानों से कैश मेमो का प्राविधान तय करने, खाद-बीज की दुकान पर घोषित रेट बोर्ड अनिवार्य करने, सेमरा के मनरेगा मजदूरों को आवास योजना का लाभ देने सहित अन्य मांगे रखी। धरने में जिलाध्यक्ष सालिकराम यादव, मीता देवी, रामबाबू बिंद, रामलोलारख बिंद सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।