फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   farmer protest

विद्युत विभाग पर किसान सभा का धरना

Sun, 22 Sep 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
farmer protest
भदोही। विद्युत मूल्य वृद्धि, मनमानी बिजली कटौती व अधिकारियों के लचर रवैये को लेकर शनिवार को उप्र किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर धरना दिया। धरना विद्युत मूल्य वृद्धी वापस लेने सहित विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए किया गया था। अंत में एक्सईएन की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे धरना शुरू हुआ। विद्युत मूल्य बढ़ाए जाने को लेकर किसानों में रोष दिखा। वक्ताओं ने कहा कि एक तो विद्युत कटौती पहले से बढ़ गई है। खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने में सुविधा शुल्क मांगा जाता है। बदलने में एक एक महीना तक लगा देते हैं। ऐसे में विद्युत मूल्य वृद्धि हम किसानों की कमर तोड़ देगी। जिला मंत्री इंद्रदेव पाल ने कहा कि भाजपा राज में गरीब किसान मजदूर सब ठगे महसूस कर रहे हैं। सभी की आशाएं टूट चुकी हैं। विडंबना है कि संपन्न राज्यों में बिजली उप्र से सस्ता है। उप्र में किसान इतना पैसा कैसे दे पाएंगे? इस दौरान भाजपा के विरुद्ध नारेबाजी कर कहा गया कि सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। जनप्रतिनिधि सब मौन धारणं किए हुए हैं।
विज्ञापन

अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्री मांग पत्र एक्सईएन कार्यालय में देकर धरना समाप्त किया गया। रमापति यादव ने मांग पत्र पढ़कर सुनाया। धरना में ज्ञान प्रकाश, जगन्नाथ मौर्य, प्रेम बहादुर, रामचंद्र पटेल, अमृत लाल मौर्य, चंद्रेश त्रिपाठी, परदेशी राम, भान सिंह मौर्य, बेचू लाल बिंद, राजकुमार बिंद, श्री राम सरोज, मुरलीधर पाल, रामलाल यादव आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed