फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fake liquor seized in raids

छापे में नकली शराब बरामद

Wed, 30 Sep 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 30 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fake liquor seized in raids
 पुलिस ने मकान को सील कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर
विज्ञापन
लिया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग नशीली गोलियां डाल कर नकली शराब तैयार करते थे। इसमें कोई बड़ा रैकेट हो सकता है। संभावना है कि यह नकली शराब आने वाले पंचायत चुनाव में इस्तेमाल की जाती।
शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि घमहांपुर और आसपास के मोहल्लों में नकली शराब बनाकर भोले भाले लोगों को बेचा जा रहा है।
कोतवाल की अगुवाई में मंगलवार को पुलिस दल ने घमहांपुर में छापा मार कर नकली शराब के अलावा रैपर, जार और नकली शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए।
 इस संबंध में वहां मिले रामलखन निवासी घमहांपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। कोतवाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने कई जानकारियां दी हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
उस मकान को पुलिस ने सील कर दिया है। मौके से मिली नशीली दवाओं के बारे में पुलिस ने बताया कि शराब का नशा तैयार करने के लिए वे गोलियों का इस्तेमाल करते थे। जबकि ये काफी हानिकारक दवाएं हैं और अधिक हो जाने पर मौत तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed