{"_id":"631b943b3ec9826a051d87d6","slug":"eye-patients-increased-in-district-hospital-bhadohi-news-vns6734110184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला चिकित्सालय में बढ़े 50 फीसदी आंख के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला चिकित्सालय में बढ़े 50 फीसदी आंख के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मौसम परिवर्तन के कारण बुखार के साथ ही नेत्र रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। नेत्र रोगियों में एलर्जिक बीमारियों के अलावा बैक्टीरियल कंजक्टिवाइटिस (आंख लाल होने के) के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। औसतन हर रोज 100 से 125 मरीज अस्पताल में पहुंचकर सलाह लेकर उपचार करा रहे हैं।
मौसम में उतार चढ़ाव के साथ ही वायु प्रदूषण और काम की अधिकता आदि कारणों से नेत्र संबंधी बीमारी तेजी से बढ़ रही है। सरकारी संग निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण काल के बाद संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ज्ञानपुर स्थित जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 125 मरीज आंख से जुड़ी परेशानियों को लेकर पहुंच रहे हैं।
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि आंख में जलन, सूजन, खुजली आदि समस्याओं को लेकर मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं। जरा सी आंख में दिक्कत होने पर तत्काल लोग चिकित्सक से संपर्क करें। नहीं तो कुछ दिन बाद यह समस्या गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि आंख लाल होने पर पानी खौलाने के बाद ठंडा कर साफ रूई से धोएं, रूमाल और तौलिया दूसरों को प्रयोग न करने दें, आंख पर चश्मा लगाएं, विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही कोई दवा डालें। उन्होंने बताया कि बैक्टीरियल कंजक्टिवाइटिस सात से 10 दिन तक रहती है।