फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expressed opposition to the BSA office Shicshamitr honorarium .

मानदेय को लेकर शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Feb 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sun, 22 Feb 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to the BSA office Shicshamitr honorarium .
 आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता से उन्हें छह से दस माह का मानदेय नहीं मिला। इससे उनके सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बीएसए को ज्ञापन सौंपकर अविलंब मानदेय दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब मानदेय नहीं मिला तो वह अनिश्चितकालीन अनशन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष क्रांतिमान शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में शिक्षामित्रों को मानदेय दे दिया गया लेकिन भदोही जिले में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षामित्रों को 10 माह से मानदेय नहीं मिला। इससे उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। परिवार को चलाने में उनको तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक उन्हें मानदेय नहीं मिल सका है। भदोही ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाठक ने कहा कि होली से पूर्व शिक्षामित्रों को मानदेय नहीं मिला तो वह व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संतोष कुमार पांडेय, कमलेश दूबे, अच्छेलाल दूबे, सुनील सिंह, वेद प्रकाश दूबे, विनोद गौतम, देवराज, उषा मौर्या, बाबूराम यादव, अनिल मौर्य, राजेश मौर्य, साधना सिंह, इंदू देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed