फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Exposed to the dangers of tobacco

यात्रा निकाल कर तंबाकू के खतरों से अवगत कराया

Wed, 18 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 18 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Exposed to the dangers of tobacco
तंबाकू के खतरों से अवगत कराया
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा तंबाकू के खतरों से लोगों को आगाह करने तथा उन्हें इसके खतरों से जागरूक करने के लिए मंगलवार से व्यसन मुक्ति अभियान का शुभारंभ कर दिया। यह कार्यक्रम 31 मई को विश्व तंबाकू के दिन समापन होगा। 
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ मर्यादपट्टी से सुबह आठ बजे हुआ जो अजिमुल्लाह चौराहे, लिप्पन तिराहा, स्टेशन रोड होते हुए राजकीय महाराजा बलवंत सिंह हास्पिटल पर सभा में बदल दिया गया। सभा में छात्रों के अलावा संभ्रांत और गणमान्य लोगों सहित चिंतक भी शामिल हुए और लोगों को नशे मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया। राजकीय अस्पताल के सीएमएस, डा.राम नारायण ने कहा कि स्वस्थ और स्वच्छ नागरिक किसी भी राष्ट्र की वास्तविक संपत्ति होते हैं। विशेष रूप से युवाओं को नशे से बचने के लिए प्रेरित करना होगा। युवाओं की नशामुक्ति के बगैर स्वस्थ समाज की कल्पना संभव नहीं। 
विज्ञापन

मर्यादपट्टी से चली यात्रा के दौरान छात्रों, संभ्रांत नागरिकों और आम लोगों ने शामिल होकर लोगों को नशे के खतरों से आगाह किया। बताया कि 65 प्रतिशत युवा नशे की चपेट में आकर अपना धन, स्वास्थ व परिवार खराब कर रहे हैं। नशे के चलते ही सडक दुर्घटनाएं होती हैं। कितने परिवार इससे तबाह हो चुके हैं। यात्रा में जयहिंद शिक्षा निकेतन के सैकडों छात्र शामिल रहे। उनके हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां थी। रास्ते में लोगों से नशामुक्ति का संकल्प पत्र भरवाया गया। यात्रा में पीसी जायसवाल, डा.वीके मौर्य, डा.राजेंद्र मौर्य, डा.अजय बरनवाल, फूलचंद मौर्य, सुभाषचंद मौर्य, सत्यशील जायसवाल, विनीत बरनवाल, राजेंद्र यादव, आदित्य पाण्डेय, भरत जायसवाल, संदिप कानोडिया, रामराज सिंह, रमाशंकर द्विवेदी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed