{"_id":"60b8cc348ebc3e7fd7206b3c","slug":"explosion-happened-while-making-country-bomb-one-arrested-bhadohi-news-vns592741174","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी बम बनाते समय हुआ था विस्फोट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी बम बनाते समय हुआ था विस्फोट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गहरपुर गांव में बुधवार की सुबह हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आतिशबाज अकरम समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही इस मामले में पुलिस ने आतिशबाज के भाई असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को देसी बम बनाने के उपकरण, गंधक और बारूद भी बरामद हुए।
बुधवार को गहरपुर गांव में सुबह 10 बजे तेज धमाका हुआ। जिसमें आतिशबाज अकरम घायल हो गया। उसके घर की बाउंड्री और पास के मस्जिद के शीशे टूट गए। एसपी राम बदन सिंह ने प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी केके सिंह ने बताया कि अकरम और अशलम पुत्रगण रमजान अपने घर पर देसी बम बना रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हो गया था। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस गहरपुर पहुंची। जहां विस्फोट से अकरम काफी चोटिल हो गया था। जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। तलाशी के दौरान मौके पर 2.5 किलो गंधक 100 ग्राम बारूद और देसी बम बनाने का उपकरण मिला। विस्फोट से टुकड़े-टुकड़े होकर गंध, ईट के टुकड़े, शीशा मिले, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों से इसका लाइसेंस मांगा जो नहीं मिल सका। जिस क्रम में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अकरम का उपचार चल रहा है। वहीं उसके भाई असलम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि आतिशबाज अकरम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उपचार के बाद उसे भी जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के घोसिया, चौरी, सुरियावां, गोपीगंज और ज्ञानपुर क्षेत्र में अवैध तरीके से पटाखा बनाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।