फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Experts in papers, ultrasound centers running untrained

कागजों में विशेषज्ञ, अनट्रेंड चला रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर

Thu, 22 Jul 2021 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Experts in papers, ultrasound centers running untrained
जिले में संचालित कई अल्ट्रासाउंड केंद्र और पैथालॉजी सेंटर अनट्रेंड लोग चला रहे हैं। जिससे मरीजों को सही रिपोर्ट न मिलने से बेहतर उपचार नहीं मिल पाता। इससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। संचालक रेडियोलाजिस्ट की डिग्री और फोटो लगाकर पंजीकरण तो करा लेते हैं, लेकिन उसके बाद विशेषज्ञ नहीं दिखते। सर्दी, खांसी, बुखार से लेकर अन्य गंभीर बीमारियों में दवा देने से पूर्व चिकित्सक जांच कराते हैं। इसमें अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी संग अन्य दूसरी जांच कराई जाती है। जिससे पता चल सके कि मरीज को कौन सी बीमारी है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी सेंटर संचालित करने के लिए पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग करता हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 34 अल्ट्रासाउंड केंद्र और 24 पैथालाजी सेंटर पंजीकृत हैं, हालांकि इनकी संख्या कहीं अधिक है। अल्ट्रासाउंड के रजिस्ट्रेशन के लिए रेडियोलॉजिस्ट संग एक सहायक की तैनाती जरूरी होती है। संचालक प्रमाणपत्र लगाकर पंजीकरण तो करा लेता है, लेकिन उसके बाद अप्रशिक्षित या सहायक के सहारे ही केंद्रों का संचालन करता है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की गाइड लाइन का भी पालन नहीं होता। जिससे जांच कराने वाले मरीजों को सही रिपोर्ट नहीं मिल पाती और वह इलाज के चक्रव्यूह में फंसकर परेशान हो जाता है। नथईपुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि पेट में दर्द होने पर एक माह पूर्व उन्होंने ज्ञानपुर के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जांच कराई। जिसमें पथरी होना बताया गया। वाराणसी में दूसरे केंद्र पर जांच कराने पर पता चला कि सिर्फ गैस की शिकायत थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि विशेषज्ञ की मौजूदगी जरूरी है। ऐसे केंद्रों को चिन्हित कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed