फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Excess water in Ganga, Pipa bridge will start delayed by one month

Bhadohi News: गंगा में पानी ज्यादा, एक महीने विलंब से शुरू होंगे पीपा पुल

Tue, 04 Nov 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Excess water in Ganga, Pipa bridge will start delayed by one month
सीतामढ़ी। प्रबोधिनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो चुके हैं लेकिन गंगा में बनने वाले पीपा पुलों का निर्माण अधर में है। गंगा में अधिक पानी होने के कारण पीपा पुलों के निर्माण में एक से डेढ़ माह का समय लग सकता है। पुलों को खोलने का समय 10 से 15 जून तय है। वहीं निर्माण के लिए दशमी के दिन पूजा पाठ का समय नियत है। जिले के तीन गंगा घाटों पर पीपा पुल का निर्माण होता है। इन पीपा पुलों के माध्यम से हर दिन 70 से 80 लोग गंगा आरपार की सुगम यात्रा करते हैं। तीनों पीपा रामपुर, सीतामढ़ी और धनतुलसी गंगा में पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग करता है। इनमें रामपुर और धनतुलसी पीपा पुल पीडब्ल्यूडी भदोही और सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपा पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर कराता है। तीनों पीपा पुल काफी महत्वपूर्ण है। इन पीपा पुलों के बन जाने से गंगा पार जाने में लगभग 100 किमी की दूरी कम हो जाती है। खास तौर पर लगन के सीजन में जिले के तीनों पीपा पुलों की उपयोगिता कई गुना अधिक बढ़ जाती है। खास तौर पर जिस दिन लगन होता है। उस दिन गंगा आर पार आने जाने में गाड़ियों का तांता लग जाता है। सहालग का दौर शुरू होने के बाद भी अब तक गंगा में पानी में कमी न आने से पीपा पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। जिस तरह गंगा का जलस्तर बना हुआ है, उससे अब भी एक माह विलंब से पीपा पुल निर्माण होने की आशंका है। ऐसे में गंगा इस पार से उस पार आने-जाने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा नौकाओं का संचालन तो किया जा रहा है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं हो पा रहा है। जिले के रामपुर, धनतुलसी और सीतामढ़ी में बनने वालीे पीपा पुल से भदोही, मिर्जापुर और प्रयागराज के मांडा क्षेत्र की दूरी कम हो जाती है। पीपापुल के बिना अगर मांडा जाना है तो भदोही से हंडिया या सैदाबाद जाना पड़ेगा। इसी तरह मिर्जापुर के दक्षिणी-पश्चिम क्षेत्र में जाने के लिए पहले मिर्जापुर जाना पड़ता है। इससे करीब 80 से 100 किमी तक सफर करना पड़ता है, लेकिन पीपा पुल बनने से यह दूरी 15 से 25 किमी ही रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed