फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Evidence necessary for holding more than fifty thousand cash

पचास हजार से ज्यादा नगदी रखने पर साक्ष्य जरूरी

Thu, 13 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Evidence necessary for holding more than fifty thousand cash
आचार संहिता लागू होने के बाद अब 50 हजार से अधिक रकम मिलने पर पुलिस पूछताछ कर सकती है। इसलिए बचने के लिए साक्ष्य रखना जरूरी होगा। सब कुछ ठीक ठाक रहने पर पुलिस छोड़ देगी।
विज्ञापन

यदि आप जेब में 50 हजार रुपये से अधिक धनराशि साथ लेकर चल रहे हैं तो पुलिस या चुनाव आयोग की टीम आपसे इन रुपयों के बारे में पूछताछ कर सकती है। इससे बचने के लिए आप पैनकार्ड, बैंक पासबुक समेत नकदी रुपयों के प्रमाण के लिए अन्य दस्तावेज साथ लेकर चलें। यह व्यवस्था विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण लागू रहेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि व्यापारी संग आम आदमी को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयोग या पुलिस की टीम अगर पूछताछ करेगी तो उन्हें सही-सही बताना होगा। उसके बाद टीम उन्हें छोड़ देगी। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि अधिक रकम लेकर न चलें। सारे लेनदेन अब ऑनलाइन हो रहे हैं। ऐसे में चुनाव होने तक ऑनलाइन पैसे का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed