फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Everyone should work together to build an inclusive and prosperous India.

Bhadohi News: समावेशी एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सभी मिलकर करें काम

Sun, 28 Jan 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Everyone should work together to build an inclusive and prosperous India.
ज्ञानपुर। गणतंत्र दिवस शुक्रवार को जिले में धूमधाम एवं भव्यता पूर्वक मनाई गई। कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीयता पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल पाने पर एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया। उन्होंने कहा कि भारतीयता हमारा धर्म एवं संविधान हमारा ग्रंथ है। हम शपथ लेते है कि हम सभी मिलकर भारत गणराज्य को विकसित बनाएंगें। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने न्याय, स्वतंत्रता, सामानता व बंधुत्व की कल्पना की है। इसके पूर्व डीएम ने कलेक्ट्रेट, सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यालय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में ध्वजारोहण किया। जिला जेल में कैदियों एवं जिला अस्पताल में मरीजों में फल-मिठाई वितरित किया गया। डीएम ने शहीद शीतल पाल की बहू मनराजी देवी, पारसनाथ मौर्य के पुत्र कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, सुलभ उपाध्याय पिता अशोक उपाध्याय, झूरी सिंह के पौत्र रामेश्वर सिंह को सम्मानित किया। जिला जज साकेत बिहारी दीपक मौजूद रहे। इसी तरह विकास भवन, बीएसए कार्यालय, श्रम विभाग, डीआईओएस कार्यालय समेत अन्य दफ्तरों में विभागाध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

इनसेट
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बांधा समा
पुलिस लाइन से लखनों तिराहे तक विभिन्न विभागों की ओर से झांकी निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय घरांव, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण, स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस, पुलिस विभाग की फोरेन्सिक टीम ने झांकी निकाली। आजादी के अमृत महोत्सव, लीजेंड ऑफ इण्डिया,जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर के छात्रों ने देशभक्ति वीर, प्राथमिक विद्यालय घरांव की तरफ से शहीद शुलभ उपाध्याय की झांकी, विजयी भवः, जयतो, जयतो भारतम आदि झांकिया निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शहीद स्मारक का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण

गोपीगंज। नगर में स्थित कच्ची फांसी इमली शहीद स्मारक स्थल का शुक्रवार को प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने लोकार्पण किया। डीएम गौरांग राठी ने 1857 की क्रांति में निकट काली मन्दिर के पास स्थित इमली के पेड़ पर अंग्रेजों ने भदोही के अनेक क्रांतिकारियों को फांसी पर लटका दिया था। वीर सपूतों की शहादत की निशानी के तौर पर कच्ची फांसी इमली स्थल लोगों को कुर्बानी देने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed