{"_id":"5e9b207f8ebc3e72f126d10a","slug":"evaluation-will-start-from-april-25-bhadohi-news-vns520932428","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 अप्रैल से शुरू होगा मूल्यांकन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 अप्रैल से शुरू होगा मूल्यांकन!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपर। कोरोना वायरस के कारण एक माह से ठप बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन 25 अप्रैल से शुरू हो सकता है। शिक्षा मंत्री के मौखिक आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि आदेश एवं गाइडलाइन का अब भी इंतजार है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शुरू हुआ था। 20 से 25 फीसदी कापियां भी जांची गई, लेकिन कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन हो गया। इसके कारण मूल्यांकन कार्य भी स्थगित हो गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को समय से आने के लिए मूल्यांकन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री के निर्देश पर मूल्यांकन के लिए विभाग की ओर से सक्रियता बढ़ा दी गई है। प्रधान नियंत्रक जि ला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने 25 अप्रैल से मूल्यांकन के लिए तैयार रहने के लिए कहा है, हालांकि सरकार की गाइडलाइन अभी नहीं मिली है। विभाग की ओर से मूल्यांकन की तैयारी पूरी है। बताते चलें कि हाईस्कूल के 84 हजार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 53 टेबल लगे हैं। इसी के सापेक्ष 53 उप प्रधान परीक्षक और 518 परीक्षक लगे हैं। इंटरमीडिएट की 57 हजार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 35 टेबल के सापेक्ष 35 उप प्रधान परीक्षक व 250 परीक्षक लगाए गए हैं।