फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Engineers raised his voice work stalled

काम ठप कर इंजीनियरों ने बुलंद की आवाज

Wed, 28 Sep 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 28 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले इंजीनियरों ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। कामकाज ठप कर लोक निर्माण विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगो को अनसुना कर रही है। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष देवी चरण यादव ने कहा कि 4800 ग्रेड पे को लेकर गत एक साल से इंजीनियर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले इंजीनियरों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार का रवैया इंजीनियरों के प्रति ठीक नहीं है। कई बार प्रांतीय नेतृत्व को आश्वासन दिया गया लेकिन सरकार वादे से मुकर जा रही है। 
विज्ञापन

इंजीनियर अब चुप बैठने वाले नहीं है। सरकार उनकी मांगे नहीं मानेगी तो विधानसभा चुनाव में उसे नुकसान उठाना पड़ेगा। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन चलेगा। प्रदर्शन में आनंद कुमार सिंह, एमडी गुप्ता, आलोक कुमार, संजय सिंह, लीलाधर मिश्र, डीके सिंह, नरेंद्र कुमार आदि          मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed