{"_id":"5d866b798ebc3e013b285250","slug":"encrochment-bhadohi-news-vns485134064","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण व पालीथिन के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण व पालीथिन के खिलाफ चला अभियान
विज्ञापन
सुरियावां/गोपीगंज। प्रतिबंधित पॉलिथीन और अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को गोपीगंज और सुरियावां में अभियान चलाया गया। गोपीगंज में नौ अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए टीम ने सोलह सौ रुपये जुर्माना वसूला तो वहीं सुरियावां में प्रतिबंधित पालिथीन को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताकर दोबारा इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई।
अधिशासी अधिकारी गोपीगंज नपा अमिता सिंह के नेतृत्व में ज्ञानपुर रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहा, सदर मोहाल में पालिथीन और सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इससे लोगों में हड़कंप मचा रहा। कहा कि अभियान अनवरत जारी रहेगा। जांचोपरांत पालिथीन का उपयोग और राजमार्ग सहित आंतरिक लिंक-संपर्क मार्गों पर अवैध ढंग से अतिक्रमण पाया जाएगा तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। टीम में अचल श्रीवास्तव, मंगला पांडेय, विष्णु, संतोष तिवारी, सिविल द्विवेदी, आशीष यादव, संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। इसी तरह सुरियावां नगर पंचायत की ओर से एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पालीथिन की जांच कर टीम ने दुकानदारों एवं ग्राहकों को आगाह किया कि पालिथीन का उपयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इसका उपयोग मानव जीवन के लिए घातक होगा। शुद्घ वातावरण को प्रदूषित करने में इसकी जो भूमिका होती है, उससे लोग अनभिज्ञ हैं। समय रहते प्रतिबंधित पॉलीथिन से तौबा कर ली जाए। टीम में ओमप्रकाश तिवारी, नौशाद अली, आलोक मिश्रा, इसरार अली आदि शामिल रहे।