फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Encroachment on the pond was removed, women threw stones

Bhadohi News: तालाब से अतिक्रमण को कराया खाली, महिलाओं ने चलाए पत्थर

Thu, 08 Jan 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the pond was removed, women threw stones
माधोरामपुर गांव में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण। संवाद
गोपीगंज। औराई ब्लॉक के ककराही माधोरामपुर गांव के प्राचीन तालाब के किनारे बाउंड्रीवाल और पक्का निर्माण को बुधवार को ढहा दिया गया। पुलिस बल के साथ पहुंची राजस्व टीम ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। नाराज महिलाओं ने बुलडोजर के ऊपर ईंट पत्थर मारना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने लाठी-पटक कर लोगों को तितर-बितर किया।
विज्ञापन

गोपीगंज के माधोरामपुर गांव के प्रधान रविंद्र यादव ने प्राचीन तालाब पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर और जिलाधिकारी से की थी। शिकायत निस्तारण के क्रम में औराई नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार यादव ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को एक सप्ताह पहले खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार अखिलेश यादव के नेतृत्व में कानूनगो औराई राम आसरे विश्वकर्मा, लेखपाल अनिल यादव सहित पुलिस बल के साथ टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। इस दौरान टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की गई। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि पत्थरबाजी के लिए अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed