फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Encroachment destroyed in gravyard

कब्रिस्तान से हटाया गया अतिक्रमण

Wed, 10 Jun 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ज्ञानपुर।
अमर उजाला ब्यूरो ज्ञानपुर। Updated Wed, 10 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Encroachment destroyed in gravyard
नगर के पुरानी बाजार से सटे गांव रजाक पूरा में मंगलवार को प्रशासन ने कब्रिस्तान की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। मयफोर्स पहुंचे एसडीएम उमाकांत त्रिपाठी और तहसीलदार विजय नारायण सिंह ने बुलडोजर चलवाकर कब्रिस्तान की जमीन को अति क्रमण से मुक्त कराया। गांव की कब्रिस्तान की जमीन पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अतिक्रमण किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से अतिक्रमण हटवाने के लिए जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर मांग की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को दल बल के साथ पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ज्ञानपुर ने बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवा दिया। कब्रिस्तान की जमीन से अतिक्रमण हटते ही कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। कब्रिस्तान पर अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे प्रशासन के कदम का विरोध भी किया जा रहा था। लेकिन अधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों के होने के चलते अतिक्रमण करने वाले शांत रहे। बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण की गई जमीन पर निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कब्रिस्तान की जमीन पर फिर से अतिक्रमण किया गया तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed