फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Employees found missing in DM's inspection

डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले कर्मचारी

Fri, 04 Sep 2020 04:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Employees found missing in DM's inspection
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ दफ्तर) का औचक निरीक्षण किया। आला अफसर के आते ही दफ्तर में खलबली मच गई। उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर पता चला कि प्रधान सहायक समेत तीन अनुपस्थित हैं। डीएम ने सभी का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बहाने अधिकतर विभागों के कर्मचारी कार्यालय में घंटों विलंब से आते हैं। कुछ कर्मचारी तो जुगाड़ विधि से उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कराकर आते ही नहीं। इससे दफ्तरों का काम प्रभावित होता है। मुख्य सचिव के निर्देश पर दफ्तरों का कामकाज सुधारने के लिए पिछले चार दिनों से डीएम और सीडीओ लगातार विभागों का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सभी पटलों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका को देखा तो पता चला कि प्रधान सहायक जय शंकर पांडेय, कनिष्ठ सहायक दीपाली श्रीवास्तव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार अनुपस्थित हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और तत्काल स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। डीएम के आते ही कार्यालय के आसपास टहल रहे दलाल भी खिसक लिए। एआरटीओ अरुण कुमार को निर्देश दिया कि व्यवस्था में सुधार करें। अगर कर्मचारी लापरवाही बरतते हैं तो उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed