फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Emergency will start in 100 bedded hospital, facilities will be better

Bhadohi News: सौ शैय्या अस्पताल में शुरु होगी इमरजेंसी, बेहतर होंगी सुविधाएं

Mon, 17 Feb 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Emergency will start in 100 bedded hospital, facilities will be better
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल में धीरे-धीरे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने लगी है। ओपीडी शुरू होने के करीब तीन साल बाद अब इमरजेंसी सेवा शुरु करने की तैयारी में अस्पताल प्रशासन लग गया है। शासन को पत्र भेजकर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) की तैनाती की मांग की गई है। सब कुछ ठीक रहा तो दो से तीन महीने में अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ दशक पूर्व सौ शैय्या अस्पताल की नींव 2008 में पड़ी थी। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत वाला अस्पताल भ्रष्टाचार के कारण पूर्ण नहीं हो सका, लेकिन 2022 में शासन के निर्देश पर ओपीडी शुरू कर दी गई। ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज उपचार कराने के लिए आते हैं। अस्पताल में डायलिसिस यूनिट सहित बर्न यूनिट संचालित है। इसके अलावा टीबी अस्पताल और सिटी स्कैन भी जल्द ही शुरू होगी। इमरजेंसी शुरु करने के लिए प्रारंभिक तौर पर ईएमओ, स्ट्रैचर, बेड के अलावा दवा की जरूरत होती है। अस्पताल में संचालित ओपीडी भवन के दो कक्ष में दवा रखी गई थी, जिसे अब खाली कर दिया गया है। अभी एक कक्ष में दवा है, उसे भी खाली किया जा रहा है। ये सभी दवाएं ड्रग वेयर हाउस की थी। यही पर इमरजेंसी सेवा शुरु करने की तैयारी है। इसके लिए शासन को पत्राचार करके ईएमओ की मांग किया गया है। यहां डॉक्टर और नर्स की तैनाती पहले से हैं। सीएमएस डॉ. एसके पासवान ने बताया कि इमरजेंसी सेवा शुरु करने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत की गई है। शासन से ईएमओ की मांग की गई। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देना पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

--------------
इनसेट
अधूरे भवन होंगे पूर्ण, पूरी क्षमता से चलेगा अस्पताल
ज्ञानपुर। अस्पताल परिसर में ओपीडी भवन के बगल में करीब ढाई करोड़ की लागत से चार अधूरे बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके पूर्ण होने के बाद पूरी क्षमता के साथ अस्पताल का संचालन होगा। इसके बाद इमरजेंसी को अन्य बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। अभी प्रारंभिक तौर पर इमरजेंसी शुरु करने की तैयारी चल रही है। मई से इसका संचालन किया जा सकता है। दो बजे के बाद अस्पताल में विरान पड़ जाता है। इमरजेंसी शुरु होने के बाद चहल- पहल बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed