{"_id":"683a061fb12811c4e9025da6","slug":"electricity-workers-were-busy-repairing-the-pole-that-fell-due-to-the-storm-power-was-out-for-26-hours-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-126805-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आंधी से गिरे पोल को ठीक करने में जुटे रहे बिजलीकर्मी, 26 घंटे तक बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आंधी से गिरे पोल को ठीक करने में जुटे रहे बिजलीकर्मी, 26 घंटे तक बत्ती गुल
विज्ञापन
अभोली। जिले में बृहस्पतिवार को आई आंधी-बारिश में अभोली ब्लॉक के तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई। आंधी से गिरे पेड़ के कारण 11 से अधिक पोल गिर गए। शुक्रवार को दिनभर बिजलीकर्मी मरम्मत में जुटे रहे।
दिनभर की मशक्कत के बाद दो गांवों की आपूर्ति तो किसी तरह 26 घंटे बाद बहाल हो गई, लेकिन अभोली के दो बस्तियों की आपूर्ति अब भी शुरू नहीं हो सकी है। जेई ओमप्रकाश के अनुसार दोनों बस्तियों में शनिवार की सुबह 10 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल की हो सकेगी।
जिले में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक हुए मौसम परिवर्तन के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बारिश के बाद लोगों ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली, लेकिन अभोली ब्लॉक के गुवाली में आंधी से गिरे पेड़ के कारण करीब 11 पोल धराशाई हो गए। इससे गुवाली समेत एकौनी और अभोली गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे के करीब गिरे पोल के बाद बाधित आपूर्ति पूरे दिन नहीं आई। हालांकि शुक्रवार की सुबह ही बिजली विभाग के कर्मचारी गांवों में मरम्मत के लिए पहुंच गए। भीषण गर्मी में करीब 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित रही। सुबह होते ही घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया।
वहीं, लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जवाब दे गए। दूसरे गांवों में पहुंचकर लोग मोबाइल चार्ज किए। अभोली के मुस्लिम और हरिजन बस्ती को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी गांव व बस्तियों में बिजली कर्मचारियों ने दिनभर मशक्कत कर टूटे खंभों का हटाकर नया खंभा लगाया। गुवाली और एकौनी गांव के साथ आधे अभोली गांव की आपूर्ति लगभग 26 घंटे के बाद शुक्रवार की शाम पांच बजे बहाल हो गई। वहीं, अभोली के हरिजन व मुस्लिम बस्ती में हाईटेंशन तार टूटने और ट्रांसफार्मर ध्वस्त होने से शनिवार सुबह 10 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी।