फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity will not be a hindrance in patient examination and treatment, 24 hour supply

Bhadohi News: मरीजों की जांच - उपचार में बिजली नहीं बनेगी बाधक, 24 घंटे आपूर्ति

Mon, 14 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity will not be a hindrance in patient examination and treatment, 24 hour supply
14 करोड़ का प्रोजेक्ट, कार्यदायी संस्था को तीन करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली
विज्ञापन

अस्पताल में तीनों जनरेटर की उपयोगिता होगी कम, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
औराई फीडर से जिला अस्पताल तक वन वे लगाया जाएगा बिजली का तार और पोल

विकास मिश्रा
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में अब मरीजों के जांच, उपचार के बीच बिजली बाधक नहीं बनेगी। यहां निर्बाध तरीके से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी। इसके लिए अस्पताल में स्वतंत्र बिजली फीडर स्थापित किया जाएगा। जिसे औराई उगापुर फीडर से सीधे जोड़ा जाएगा। यह 14 करोड़ का प्रोजेक्ट है। तीन करोड़ की पहली किस्त कार्यदायी संस्था को भेजी गई है।
जिले के दो राजकीय अस्पतालों में महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में स्थित है। यहां प्रतिदिन आठ सौ से एक हजार मरीजों की ओपीडी होती है। मरीजों की सुविधा के लिए वैसे तो यहां जनरेटर समेत अन्य व्यवस्थाएं पहले से ही है, लेकिन बिजली कटने पर कई उपकरण अचानक बंद हो जाते हैं। इससे उनके खराब होने के साथ ही मरीजों को भी दिक्कत होती है। कुछ समय बाद जनरेटर चलने पर वह दोबारा से चालू होते हैं, हालांकि कुछ उपकरण जनरेटर से भी नहीं चल पाते। बिजली कटौती से राहत दिलाने के लिए अब यहां पर एक फीडर स्थापित होगा। औराई -उगापुर मार्ग स्थित विद्युत सब स्टेशन से जिला अस्पताल को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसे 33 हजार बोल्ट से जोड़ा जाएगा। अलग से बिजली का पोल, तार लगाया जाएगा। मरीजों के उपचार में बिजली किसी तरह से बाधक नहीं बनेगी।
विज्ञापन


इनसेट :
गर्मी में ट्रिपिंग की समस्या से बढ़ती है परेशानी
ज्ञानपुर। गर्मी के सीजन में अस्पताल आने वाले मरीजों को ठंडे वातावरण की जरुरत होती है। लेकिन बिजली गुल होते ही मरीज की परेशानी बढ़ जाती है। जैसे हीटवेव की चपेट में आने वाले मरीज को ठंडे तापमान की जरूरत होती है। जनरेटर से यह सुविधा नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 बेड का है जिला अस्पताल
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल 100 बेड का है। इसके विभिन्न वार्डों में बेड संरक्षित है। यहां तकनीकी काम निरंतर होते रहते हैं। बिजली गुल होने पर सारे काम ठप हो जाते हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे कक्ष, मातृ व शिशु विग, इमरजेंसी वार्ड आदि स्थानों पर बिजली की जरूरत हमेशा रहती है।



वर्जन:
अस्पताल में एक स्वतंत्र फीडर स्थापित होगा। इससे अस्पताल में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी। 14 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट है, तीन करोड़ रूपये शासन से नामित कार्यदायी संस्था को भेजा गया है। - डॉ. अजय तिवारी, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article