फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity bill: Recovery will be made from defaulters from November 10

बिजली बिल : 10 नवंबर से बकायेदारों से होगी वसूली

Mon, 04 Nov 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill: Recovery will be made from defaulters from November 10
ज्ञानपुर। जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूलने के लिए विद्युत निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली बीतने के बाद निगम की टीम बकायेदारों के घर जाकर वसूली करेगी। इसके लिए ज्ञानपुर और भदोही डिविजन में 10 टीमें गठित की जाएंगी। 10 नवंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों से वसूली की जाएगी। जिले के ज्ञानपुर और भदोही डिविजन में करीब दो लाख 26 हजार उपभोक्ता हैं। इसके अलावा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग कटिया मारकर भी बिजली का उपभोग करते हैं। वहीं, कुछ उपभोक्ता कनेक्शन लेने के बाद समय पर बिजली के बिल का भुगतान नहीं करते हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों डिविजन में उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का करीब 100 करोड़ से अधिक का बकाया है। अब बिजली निगम बकायेदारों पर सख्ती की तैयारी में है। प्रबंधक निदेशक का पत्र आने के बाद विभाग की तरफ से टीमें गठित की जा रही हैं। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि विजिलेंस के साथ ही 10 टीमें गठित की जाएंगी। 10 नवंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों से वसूली की जाएगी। बिजली चोरी करने वालों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed