फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   electric cut

ट्रांसफार्मर न बदलने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 07 Sep 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
electric cut
गोपीगंज। नगर के पूरे गुलाब-जौहरपुर बस्ती के लोग लंबे समय से ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर शनिवार को सड़क पर उतर गए। नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर ट्रांसफॉर्मर को शीघ्र बदलवाने की मांग की। आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से बस्ती में पिछल छह माह से अंधेरा छाया हुआ है। जिम्मेदार अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। लालानगर फीडर से जुड़ी इस बस्ती के लोग विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते बिजली संकट झेल रहे हैं। गौरतलब है कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गत 28 फरवरी को जल गया था, जो अब तक नहीं बदला गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग का चक्कर लगाते हुए लोग थक गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन करने वालों में मजीदुन्निशा, जमीला बेगम, मुन्नी बेगम, शमशीरा बेगम, मोहम्मद अयूब, गुलशन अली, अनवर अली, जहरून्निशा, मोहम्मद मतलूब, मोहम्मद तालिब, साफिया बेगम, मोहम्मद जलील अहमद आदि शामिल रहे।फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed