{"_id":"5e2b385f8ebc3e4b17266667","slug":"elecation-on-bhadohi-bhadohi-news-vns507068491","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही तहसील बार चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही तहसील बार चुनाव
विज्ञापन
भदोही। तहसील बार के 28 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिवक्ता सभागार में क्वालीफाइंग स्पीच का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में अध्यक्ष पद के तीन व महामंत्री पद के दो उम्मीदवारों ने अपनी अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। इस दौरान सभागार में अधिवक्ताओं ने भी अपनी अपनी मंशा से अवगत कराया।
मतदाता अधिवक्ता धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि हमें ऐसा अध्यक्ष चुनना है जो प्रदेश भर में अपने व्यक्तित्व व प्रतिभा से भदोही तहसील बार के अधिवक्ताओं को मान सम्मान बढाए। अधिवक्ता हित में बार कौंसिल आफ यूपी से तमाम सुविधाएं मिलती है। भदोही बार एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण न होने से हम लोग वास्तविक लाभ से वंचित हैं। अध्यक्ष के तीनो प्रत्याशियों और दो महामंत्री प्रत्याशियों ने अपनी अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। सबने बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाकर चलने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोती लाल, विनोद राय व प्रसन्न कुमार मिश्र, महामंत्री प्रत्याशी अमित पांडेय व चंद्रेश यादव ने विचार रखे। इस दौरान शोभनाथ यादव, गंगाराम यादव, प्रदीप तिवारी, चंदशेखर यादव, धर्मेंद्र पांडेय, पुष्पराज पांडेय, बरसाती राम, प्रशांत तिवारी, नन्हें सरोज, अरुण दूबे, अशोक दूबे, जयनाथ बिंद, महेंद्र बिंद, गुलाब बिंद, सतीश तिवारी, दिनेश सरोज, संदीप यादव, हरिश्चंद्र सरोज, कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।